भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शिविर की हुई तैयारी बैठक

Advertisement
Advertisement

करोंजो में 26 और 27 जून को आयोजित होने वाले शिविर का पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी करेंगे उद्घाटन

चक्रधरपुर ।
भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक की अध्यक्षता में सोमवार को चक्रधरपुर वन विश्रामागार में आगामी 26 और 27 जून को चक्रधरपुर प्रखंड के करोंजो में आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशक्षिण महाअभियान शिविर के आयोजन की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों के रहने, भोजन , टेंट की व्यवस्था समेत आयोजन को कैसे सफल बनाया जाएगा इसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शिविर के आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है। 26 और 27 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का शिविर का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे तथा समापन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शामिल होंगें।

शिविर के दौरान कार्यशाला में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रधान, चांपाय सोरेन, मधुकोड़ा आदि नेता शामिल हो सकतें हैं। इस बैठक में कार्यक्रम के संयोजक सह पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, डा. विजय सिंह गागराई जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, गोरखनाथ बोदरा, जिला महामंत्री तीरथ जमुदा, किशोर डागा, जिला मंत्री प्रेम प्रधान, रानी बंदिया, श्रीवंत सारंगी , कोषाध्यक्ष सुरेश साहू मीडिया प्रभारी संजय मश्रिा, चक्रधरपुर मंडल ग्रामीण अध्यक्ष, दुर्योधन प्रधान, टोकलो मंडल अध्यक्ष कांडे पाड़ेया, मंडल महामंत्री, प्रमेस बोदरा, बूथ अध्यक्ष भुदेव महतो, कुशल गागराई, राम राय सामड, अरविंद ठाकुर, मुकेश साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisement
Share This Article