Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
CG Cabinet Meeting Baithak: छत्तीसगढ़ में आज 23 जून मंगलवार को सीजी कैबिनेट हो रही है। साय सरकार की अध्यक्षता में हो रही इस कैबिनेट में ट्रांसफर पॉलिसी (Sai Cabinet baithak) पर मुहर लग सकती है। मंत्रालय महानदी भवन में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लिया जा सकता है। बैठक खत्म होने के बाद कैबिनेट मंत्री फैसलों की जानकारी देंगे।
विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों पर हो सकती है चर्चा
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ आज बैठक में खरीफ फसलों की बुआई की स्थिति पर भी समीक्षा बैठक हो सकती है। खाद बीज की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर भी कोई डिसीजन हो सकता है।
13 जुलाई से शुरू होना है
जानकारी के अनुसार अगले महीने 13 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर भी बैठक फैसला लिया जा सकता है। बताया जा रहा है इस बैठक में नई स्थानांतरण नीति पर भी मुहर लग सकती है।


