PM विकसित भारत रोजगार योजना: युवाओं को बड़ा तोहफा, 2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी करेगा केंद्र

Advertisement

रायपुर। देश में युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 4 बजे PM विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होकर देश को संबोधित करेंगे।

2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी

इस कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की ओर से देशभर के लाखों लाभार्थियों के लिए करीब 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य रोजगार सृजन को गति देना और युवाओं को संगठित रोजगार व्यवस्था से जोड़ना है।

रायपुर AIIMS में होगा आयोजन

रायपुर स्थित AIIMS में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

देशभर में रोजगार मेले का आयोजन

यह कार्यक्रम देशभर के 200 से अधिक केंद्रों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नए चयनित कर्मचारियों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।

युवाओं के लिए नए अवसर

केंद्र सरकार की यह पहल युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने वाली मानी जा रही है। इससे न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि देश की औपचारिक अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Share This Article