पीसीएमएम ने किया चक्रधरपुर मंडल सामान्य भंडार डिपो के नए भंडार गृह का उद्घाटन,

4 Min Read

सामान्य सामग्री भंडार डिपो की स्थापना से होगा सामग्रियों के आपूर्ति में आसानी ,

कहा चक्रधरपर रेल मंडल का देश के सबसे ज्यादा राजस्व प्रदान करने वाला मंडल में से एक ,

चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक मृणाल कांति दे ने बुहुप्रतिक्षित मंडल सामान्य भंडार डिपो चक्रधरपुर ने नए भवन का बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर चकधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया, रेलवे मुख्यालय गार्डनरिच के मुख्य सामग्री प्रबंधक सोमनाथ हांसदा, उपमुख्य सामग्री प्रबंधक (सामान्य भंडार डिपो)  सत्यपाल सन्नू, सुधीर कुमार सिंह (वर्कशॉप) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आज इस उद्घाटन समारोह में मृणाल कांति दे ने कहा कि काफी लंबे समय के बाद चक्रधरपुर में नए मंडल सामान्य भंडार डिपो के नए भवन का उद्घाटन हुआ है। इसके उद्घाटन से चक्रधरपुर रेल मंडल में आसानी से सामग्रियों की आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल देशभर के सबसे अधिक राजस्व प्रदान करने वाले मंडलों में से एक है। लिहाजा इसके यहां के बढ़ते अर्थव्यवस्था एवं कार्य की अधिकता को ध्यान में रखते हुए इसके  विकेंद्रीकरण के तहत यहां मंडल सामान्य भंडार डिपो स्थापित किया गया है।

अब इस डिपो से ही चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न  विभागों के साथ साथ मंडल के झारसुगुड़ा, राउरकेला, टाटानगर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों के कार्यालयों में आवश्यक होने वाले सामग्रियों की आपूर्ति आसानी से किया जा सकेगा। उन्होंने डिपो के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना काल में इस डिपो की स्थापना की प्रक्रिया शुरु कर दी गई थी लेकिन कोरोना के कारण इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। चक्रधरपुर रेल मंडल में ही इसकी स्थापना हो जाने से सामग्रियों की आपूर्ति के लिए खड़गपुर का भार कम होगा एवं चक्रधरपुर रेल मंडल डिपो से स्वतंत्र रुप से सामग्रियों की आसानी से आपूर्ति होगी। पीसीएमएस मृणाल कांति दे ने भवन एवं डिपो की अधिकारयों से बेहतर रखरखाव का आह्वान किया। 

इस अवसर पर डीआरएम तरुण हुरिया ने भी इस डिपो के
चक्रधरपुर में उद्घाटन होने से प्रसन्नता जाहिर की और इसे चक्रधरपुर रेल मंडल के विकास के क्षेत्र में और कदम कहा । इस अवसर पर अन्यों में से सीनियर  डीईएन आर पी मीणा, सिनियर डीएमएम अखिल जैन, पूर्व सिनियर डीएमएम अश्विनी , एडीईएन राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

बतातें चले कि इसके पहले चक्रधरपुर रेल मंडल के कार्यालयों में उपयोग होने वाले सामग्रियों की आपूर्ति खड़गपुर मंडल भंडार डिपो से होती थी अब चक्रधरपुर रेलमंडल में मंडल भंडार डिपो का उद्घाटन किया गया है । बताया जाता है प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक मृणाल कांति दे बहुत जल्द रेल सेवा से सेवानिवृत होने वाले है ।

लिहाजा उनके प्रयास से प्रारंभ किए गए चक्रधरपुर मंडल सामान्य सामग्री भंडार डिपो का चक्रधरपुर रेल मंडल के डी आर एम तरुण हुरिया के कार्यकाल में ही इसका उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में  डीआरएम तरुण हुरिया ने पीसीएमएम का दे का साल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं उनके प्रयास की सराहना एवं भूरी भूरी प्रशंसा की ।

TAGGED:
Share This Article