Narayanpur News : ग्राम चिकपाल में बाढ़ में फंसे 16 ग्रामीणों का सुरक्षित रेस्क्यू, पुलिस-आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Advertisement
Advertisement

नारायणपुर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच थाना धौड़ाई क्षेत्र के ग्राम चिकपाल में जलस्तर अचानक बढ़ने से 16 ग्रामीण बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में फंस गए। सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस, आईटीबीपी की 45वीं वाहिनी और जिला बाढ़ बचाव दल ने संयुक्त अभियान चलाकर सभी ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

7 बच्चे, 3 महिलाएं और 6 पुरुष सुरक्षित निकाले गए

रेस्क्यू अभियान के दौरान जलमग्न क्षेत्र में फंसे 07 बच्चे, 03 महिलाएं और 06 पुरुष सहित कुल 16 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सभी को आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई गई।

संयुक्त अभियान से टला बड़ा हादसा

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) छोटे डोंगर मनोज मंडावी के मार्गदर्शन तथा थाना धौड़ाई प्रभारी निरीक्षक पीयूष कटियार के नेतृत्व में पुलिस बल, आईटीबीपी और जिला बाढ़ बचाव टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में समन्वित ढंग से अभियान चलाया। जवानों की तत्परता और साहस के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पुलिस ने जारी की अपील

नारायणपुर पुलिस ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे नदी-नालों और जलमग्न मार्गों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस या जिला प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

Advertisement
Share This Article