लैलूंगा बस स्टैंड से मां-बेटा रहस्यमयी तरीके से लापता, 8 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Advertisement

लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है, जबकि पति और पिता मिनकेतन यादव पत्नी और मासूम बेटे की तलाश में लगातार भटक रहे हैं।

बस स्टैंड में अंतिम बार दिखी थी ममिता यादव, इसके बाद अचानक हो गईं लापता

परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की, लेकिन अब तक मां-बेटे के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

थाना में शिकायत दर्ज, कई दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस और परिजन

मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। हालांकि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

पति मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन लगातार अपील कर रहे हैं कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन तेज करे, ताकि मां-बेटे को जल्द सुरक्षित खोजा जा सके।

क्षेत्र में चिंता का माहौल, ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज कार्रवाई की मांग की

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में गंभीरता दिखाते हुए जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाए।

गुमशुदगी सूचना

नाम — ममिता यादव
पति — मिनकेतन यादव
पुत्र — ललित यादव (उम्र लगभग 3 वर्ष)
निवासी — ग्राम भकुरा, तहसील लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

यदि किसी व्यक्ति को मां-बेटे के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल नजदीकी थाना अथवा नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें —

संपर्क नंबर : 9301514881

आपकी एक छोटी सी सूचना एक परेशान परिवार को उनके अपनों से मिला सकती है।

Share This Article