MCP कार्यवाही के दौरान विस्फोटक,

By
Advertisement
Advertisement

माओवादी साहित्य एवं माओवादी पर्चा के साथ 02 मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

थाना मोदकपाल की कार्यवाही

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के थाना मोदकपाल की टीम द्वारा मुख्य मार्ग पर MCP  लगाकर आने जाने वाली वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान दिनांक 28/08/2024 को भोपालपटनम् से आ रही प्लेटिना दुपहिया वाहन की चेकिंग के दौरान वाहन चालक से पूछताछ पर गुमराह करने की कोशिश की गई ।

संदेह होने पर उपलब्ध बल के द्वारा दोनो व्यक्तियों के पास रखे पिट्ठू बैग की चेकिंग करने पर कब्जे से  माओवादी साहित्य, कॉडेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, माओवादी पाम्पलेट एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया । पकड़े गये संदग्धिों से बारिकी से पूछताछ करने पर अपना नाम 1. संजेश कुंजाम पिता गुट्टा कुंजाम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेद्दागेलूर हाल टेकुलगुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर 2. गणेश अवलम पिता बिच्चेम अवलम उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी टेकुलगुड़ा  थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर का होना बताये ।

पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना मोदकपाल में छ0ग0 जनसुरक्षा अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है ।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *