जंगल में बकरी चराने गई महिला की रहस्यमयी तरीके से हुई मौत।

Advertisement

धरमजयगढ़ । धरमजयगढ़ क्षेत्र के सिसरिंगा के पास स्थित भण्डारपारा गांव में आज सुबह एक महिला सिरसिला टोप्पो बकरी चराने जंगल गई थी। जिसकी अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। घटना के बादमहिला को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

महिला के परिजनों ने बताया की सुबह 10 बजे महिला बकरी चराने जंगल गई थी। जब दोपहर को बारिश होने पर महिला घर नहीं आई तब घर के लोगों ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद महिला जंगल में गिरी पड़ी मिली जिसे परिजनों ने तत्काल अस्पताल लाया।

फिलहाल मौत का कोई कारण सामने नहीं आ सका है। वही डाक्टरों का कहना हैं कि पोस्टमार्टम के बाद ही असली कारणों का पता चल सकेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *