रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

Advertisement
Advertisement

एसएसपी के आदेश के बाद कई थानों और शाखाओं में बदली जिम्मेदारी, 4 सहायक उप निरीक्षक समेत पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना

रायगढ़। जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा 13 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत 27 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

तबादला सूची में सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक और महिला आरक्षक शामिल हैं। पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थाना, चौकी और पुलिस शाखाओं में भेजा गया है।

चार सहायक उप निरीक्षकों की बदली पदस्थापना

आदेश के अनुसार सउनि राजेश दर्शन को थाना कोतवाली से चौकी खरसिया, सउनि उदय सिंह सिदार को चौकी खरसिया से थाना लैलूंगा भेजा गया है।

इसी तरह सउनि प्रेमसाय भगत को थाना लैलूंगा से थाना यातायात और सउनि राजकुमार सिदार को थाना यातायात से थाना भूपदेवपुर में नई पदस्थापना दी गई है।

प्रधान आरक्षकों को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रधान आरक्षक शिवप्रसाद पैंकरा और लाजरस मिंज को रक्षित केंद्र रायगढ़ से थाना घरघोड़ा भेजा गया है। मनोज मरावी को थाना कोतवाली से थाना धरमजयगढ़ तथा दिविजय दास वैष्णव को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली पदस्थ किया गया है।

महिला प्रधान आरक्षक रेखा नागरे को थाना पुसौर से थाना कोतवाली और बसंती खूंटे को रक्षित केंद्र से थाना पुसौर भेजा गया है।

आरक्षकों के पदस्थापना में भी बदलाव

आरक्षक भूपेंद्र राठौर को कोतवाली से खरसिया तथा रोहित कुमार को खरसिया से कोतवाली भेजा गया है। हरेन्द्रपाल जगत को कोतवाली से खरसिया और जितेश्वर चौहान को खरसिया से कोतवाली पदस्थ किया गया है।

संदीप कौशिक को साइबर थाना से कोतवाली भेजा गया है, जबकि धीरेन्द्र पाण्डेय और राकेश टोप्पो को रक्षित केंद्र से थाना लैलूंगा में नई जिम्मेदारी दी गई है।

कई पुलिस शाखाओं में भी नई तैनाती

आदेश में आरक्षक राजेश राठौर की पदस्थापना में संशोधन करते हुए उन्हें थाना छाल में ही यथावत रखा गया है। जितेन्द्र कुंरू को थाना चक्रधरनगर से साइबर थाना और विक्रम कुंरू को थाना पूंजीपथरा से थाना चक्रधरनगर भेजा गया है।

ललित कुमार प्रधान को रक्षित केंद्र से थाना पूंजीपथरा, दीपक प्रधान को रक्षित केंद्र से साइबर थाना, फिलमोन लकड़ा को यातायात से धरमजयगढ़ तथा विकास कुमार तिर्की को थाना लैलूंगा से यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है।

महिला आरक्षकों की भी बदली पदस्थापना

महिला पुलिसकर्मियों में म.आरक्षक अनिता बेक को थाना कोतवाली से साइबर थाना, कुमारी निराला को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली और लीलावती एक्का को चौकी रैरूमाखुर्द से थाना लैलूंगा भेजा गया है।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल के तहत अलग-अलग इकाइयों में बल की तैनाती में बदलाव किया गया है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को आदेशानुसार अपनी नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।

Advertisement
Share This Article