CGPSC मेंस परीक्षा अब 6 से 9 जून को
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार राज्य सेवा (मेंस) परीक्षा की नई तिथियां 6, 7, 8 और 9 जून 2026 निर्धारित की गई हैं। यह परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथियों 16-19 मई के स्थान पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के पांच जिलों- सरगुजा (अम्बिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर के निर्धारित केंद्रों में होगी।
यह है नई समय-सारिणी-
06 जून 2026, शनिवार
9:00 AM – 12:00 PM : पेपर-I (Language)
02:00 PM – 05:00 PM : पेपर-II (Essay)
07 जून 2026, रविवार
9:00 AM – 12:00 PM : पेपर-III (General Studies-I)
02:00 PM – 05:00 PM : पेपर-IV (General Studies-II)
08 जून 2026, सोमवार
9:00 AM – 12:00 PM : पेपर-V (General Studies-III)
02:00 PM – 05:00 PM : पेपर-VI (General Studies-IV)
09 जून 2026, मंगलवार
9:00 AM – 12:00 PM : पेपर-VII (General Studies-V)
अभ्यार्थियों की मांग पर लिया गया फैसला
अभ्यार्थियों का कहना था कि उन्हें मेंस परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। उनकी इस मांग को ध्यान में रखते हुए CGPSC ने परीक्षा शेड्यूल में संशोधन किया।
