आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल और पीडीएस चावल जब्त

By
Advertisement
Advertisement

राधाकृष्णनगर में कार्रवाई, दुकान संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

बलरामपुर। जिले में आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर Chandan Sanjay Tripathi के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के तहत ग्राम राधाकृष्णनगर में एक दुकान पर छापेमार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में डीजल, पेट्रोल और पीडीएस चावल जब्त किए गए।

दुकान में मिला अवैध भंडारण

प्रशासनिक टीम ने Chetan Sahu के नेतृत्व में ग्राम राधाकृष्णनगर स्थित एमएस महामाया किराना एंड जनरल स्टोर में जांच की। जांच के दौरान दुकान संचालक अशोक डे के यहां बड़ी मात्रा में सामग्री अवैध रूप से भंडारित पाई गई।

कार्रवाई के दौरान दो ड्रम में लगभग 400 लीटर डीजल, चार गैलन में करीब 70 लीटर पेट्रोल और लगभग 32 बोरी पीडीएस चावल बरामद किए गए।

सामग्री जब्त, प्रकरण दर्ज

प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जब्त सामग्री को चौकी गणेश मोड़ के सुपुर्द कर दिया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती जारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रवि भोजवानी सहित संयुक्त प्रशासनिक टीम मौजूद रही।

Advertisement
Share This Article