एट्रोसिटी एक्ट और मारपीट के मामलों में चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों को भेजा गया जेल
रायगढ़। जिले में फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। Shashi Mohan Singh के निर्देशन में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में छह फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

मैरिज गार्डन के पास मारपीट मामले में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी तरणजीत सिंह भाठिया और बबलू दास महंत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीड़ित युवक की शिकायत के अनुसार, देर रात लौटते समय आरोपियों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और हथियारों से हमला किया था। मामले में मारपीट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
पुलिस ने इससे पहले मामले में आरोपी अंकुल ठाकुर और मनीष सिंह उर्फ बिहारी बाबू को भी गिरफ्तार किया था। प्रकरण की जांच Mayank Mishra के नेतृत्व में की जा रही है।

सोलर कंपनी कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट मामले में चार गिरफ्तार
एक अन्य मामले में मरीन ड्राइव स्थित आशीष सोलर सॉल्यूशन कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप में चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में आयुष राजपूत, आयुष सिंह, प्रथम अंबूवानी उर्फ करण अंबूवानी और रोहित सोनी शामिल हैं। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कार्यालय पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ की थी।
फरार अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गंभीर अपराधों में शामिल फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर पुलिस की सतत निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदालाल साहू और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


