अवैध शराब पर सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 84 नग अंग्रेजी शराब और कार जब्त

By
Advertisement
Advertisement

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देख भागा आरोपी, घेराबंदी कर पकड़ा गया

सूरजपुर। जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना रमकोला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त एक कार सहित 84 नग अंग्रेजी शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दुलदुली से आई कार को रोकने का संकेत, चालक तेज रफ्तार से भागा

पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को थाना रमकोला पुलिस थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान किया क्रेन्स कार क्रमांक सीजी 15 ईके 0367 ग्राम दुलदुली की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक वाहन लेकर ग्राम धुरिया की ओर भागने लगा।

घेराबंदी कर पकड़ा गया चालक, डिक्की से मिला शराब का जखीरा

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। कार चालक की पहचान संजय कुमार पिता रामचरण उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम दुलदुली के रूप में हुई। पूछताछ के बाद डिक्की खुलवाने पर सफेद बोरे में भरी दो पेटी अंग्रेजी गोवा व्हिस्की बरामद हुई।

आरोपी ने कार्टन पटक दिया, 16 बोतल टूटी, 84 नग शराब जब्त

जांच के दौरान आरोपी ने एक कार्टन जमीन पर पटक दिया, जिससे 16 नग शराब की बोतलें टूटकर बह गईं। शेष 84 नग अंग्रेजी गोवा व्हिस्की जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार 80 रुपये बताई गई है।

दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी से शराब रखने, बिक्री करने और परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त कर अपराध क्रमांक 11/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

टीम की सतर्कता से मिली सफलता

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रमकोला हीरालाल साहू, प्रधान आरक्षक जगमण्डल लकड़ा, आरक्षक सोहन नेताम, मोतीलाल यादव, सैनिक रामाशंकर और रामोधार की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article