स्वामी आत्मानंद स्कूल पेंड्रा के प्राचार्य विजय वर्मा को भावभीनी विदाई, शिक्षा जगत ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

Advertisement

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला में आयोजित हुआ गरिमामय समारोह

पेंड्रा। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेंड्रा के प्राचार्य विजय वर्मा को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला में भावभीनी विदाई दी गई। लंबे शासकीय सेवाकाल के बाद आयोजित इस सम्मान समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े अधिकारी, शिक्षकगण और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विजय वर्मा परिवार सहित शामिल हुए।

विद्यालय परिवार ने सम्मानपूर्वक किया स्वागत

विदाई समारोह की अध्यक्षता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला के प्राचार्य कुंज बिहारी दीक्षित ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राचार्य विजय वर्मा का पुष्पगुच्छ, माला, शाल, श्रीफल और रामचरितमानस भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता और सम्मान का वातावरण बना रहा।

सेवाकाल की यादें साझा कर भावुक हुए विजय वर्मा

समारोह को संबोधित करते हुए विजय वर्मा ने अपने शासकीय सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने शिक्षकीय जीवन की चुनौतियों, विद्यार्थियों के साथ बिताए पलों और सहकर्मियों के सहयोग को याद करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके संबोधन के दौरान कई शिक्षक भावुक नजर आए।

शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई अधिकारी और शिक्षक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में कुंज बिहारी दीक्षित, एस एन सिंह, अक्षय नामदेव, अंजना खलखो, चंद्रकांत यूके, हेमलता कश्यप, राखी राय, रीता सिंह सोलंकी, प्रियंका जायसवाल, राजकुमार यादव, गोवर्धन लाल यादव, लोकेंद्र कुमार जायसवाल, आलोक श्रीवास्तव, अमरनाथ साहू, रितेश सिंह, जगेश्वर सिंह ओट्टी, पुष्पा रात्रे, सेतु पाटले, दुर्गावती तिग्गा, निशा पांडे, वंदना राणा, जयश्री सिंह, कमला यादव, रविन्द्र मेश्राम, हरिहर प्रजापति, अजय कुमार वैष्णव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

सम्मान और शुभकामनाओं के साथ संपन्न हुआ समारोह

समारोह के अंत में उपस्थित शिक्षकों और साथियों ने विजय वर्मा के स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। विद्यालय परिवार ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

TAGGED:
Share This Article