लोईंग : बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, भाजपा मंडल बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

Advertisement
Advertisement

रायगढ़। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोईंग मंडल के ग्राम महापल्ली स्थित महतारी सदन में भारतीय जनता पार्टी लोईंग मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

तिरंगा यात्रा को लेकर बनाई कार्ययोजना

बैठक में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा यात्रा को व्यवस्थित एवं व्यापक स्वरूप देने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।

मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रत्येक बूथ पर ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण पर जोर

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रत्येक बूथ पर सामूहिक श्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक नागरिकों को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया गया।

संत रविदास जयंती की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में संत रविदास जयंती को गरिमापूर्ण और व्यापक रूप से आयोजित करने को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों, सह-संयोजकों और मंडल पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क एवं समन्वय बनाए रखने की बात कही गई।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारियों के प्रभावी वितरण और संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर लोईंग मंडल के पालक मोहित सतपथी, मंडल अध्यक्ष मिनकेतन प्रधान, मंडल महामंत्री मुरारी अग्रवाल एवं छबि पटेल सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article