लगातार बारिश से कच्चा मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा

सुंदरगढ़। अंचल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नुआगांव प्रखंड के सोरडा ग्राम पंचायत अंतर्गत पोखरा टोली निवासी छीदी ओराम का कच्चा मकान मंगलवार रात अचानक ढह गया। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्यों ने खतरे को भांपते हुए दूसरे मकान में जाकर रात बिताई थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

बारिश से कमजोर हुआ मकान

लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और बुनियाद नम होकर कमजोर हो गई थीं। मंगलवार रात मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के समय परिवार के सदस्य दूसरे घर में होने के कारण सुरक्षित बच गए।

बड़े चूहे भी बने परेशानी का कारण

क्षेत्र में कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों के लिए लगातार बारिश के साथ बड़े चूहे भी बड़ी समस्या बने हुए हैं। बारिश से जहां मिट्टी के मकान कमजोर होकर गिरने का खतरा रहता है, वहीं चूहे घरों की बुनियाद में सुरंग बनाकर उसे कमजोर कर देते हैं। इससे बरसात के मौसम में कच्चे मकानों के गिरने की आशंका और बढ़ जाती है।

Share This Article