भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, बूथ मजबूत करने पर जोर; निकाली गई तिरंगा यात्रा

सेमरा। भाजपा मंडल सेमरा की संगठनात्मक बैठक जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
बैठक को मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने संबोधित करते हुए बूथों को मजबूत करने तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला महामंत्री किशन ठाकुर एवं किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक बृजलाल सिंह राठौर ने भी बैठक को संबोधित किया।

कलेक्ट्रेट से निकली तिरंगा यात्रा
बैठक के बाद भाजपा मंडल सेमरा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ कलेक्ट्रेट से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा सेमरा तिराहा पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।

पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लूसन राठौर, मंडल सह प्रभारी गंगोत्री राठौर, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, जनपद पंचायत गौरेला अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, सुश्री विभा नहरेल, मंडल उपाध्यक्ष कलेश्वर मार्को, ओमप्रकाश चौधरी, महामंत्री बरत पैकरा, धीरज राठौर, कोषाध्यक्ष संजय पाल, मंत्री कुमार पैकरा, जितेश राठौर, अमन दुबे सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित रहे।

Share This Article