Patrakar Suraksha Kanoon : पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर होंगी बैठकें, नवंबर में जंतर-मंतर पर देशव्यापी आंदोलन

Advertisement
Advertisement

रायपुर। देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने संगठन की राष्ट्रीय टीम के निर्देश पर प्रत्येक जिले और ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन बैठकों के माध्यम से पत्रकारों को आगामी नवंबर 2026 में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित देशव्यापी आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग होगी प्रमुख मुद्दा

समिति के अनुसार, जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि देश में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता सुनिश्चित करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून की सख्त आवश्यकता है। संगठन का कहना है कि पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्र कार्य वातावरण के लिए विशेष विधेयक लागू किया जाना चाहिए।

छत्तीसगढ़ में चलाया जाएगा जनसंपर्क अभियान

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में पत्रकार बैठकें आयोजित करेगी। इन बैठकों में पत्रकारों को संगठन की मुहिम से जोड़ने और दिल्ली आंदोलन में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को मजबूत करने की अपील की है।

Advertisement
Share This Article