सबडेगा ब्लॉक में संयुक्त जनसुनवाई, 61 शिकायतों की हुई सुनवाई — मौके पर एक का निपटारा

Advertisement

सुंदरगढ़। जिले के सबडेगा ब्लॉक में आज जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में जिला मजिस्ट्रेट डॉ. शुभंकर महापात्रा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमृतपाल कौर उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने मौके पर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के निर्देश दिए।

कुल 61 शिकायतें हुई दर्ज

जनसुनवाई में कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 36 व्यक्तिगत और 24 सामूहिक शिकायतें शामिल थीं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को जांच एवं कार्रवाई के लिए सौंपा गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता से जुड़ा एक आवेदन भी प्राप्त हुआ, जिस पर नियमानुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

अधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला परिषद के कार्यकारिणी अधिकारी सुरंजन साहू, डिप्टी कलेक्टर तेजस्विनी बेहरा, निर्वाण समद सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article