Jagannath Rath Yatra Raipur 2026 : राजधानी में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Advertisement
Advertisement

गायत्री नगर से शुरू होगी यात्रा, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा रथयात्रा महोत्सव

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 2026 पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। रथयात्रा को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है।

सुबह 7 बजे शुरू हुई विशेष पूजा-अर्चना

रथयात्रा महोत्सव की शुरुआत सुबह 7 बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। विधि-विधान से पूजा के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को भव्य रथ पर विराजमान कराया गया।

राज्यपाल निभाएंगे ‘छेरा पहरा’ की परंपरा

कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे राज्यपाल रमेन डेका भगवान जगन्नाथ के रथ के सामने पारंपरिक ‘छेरा पहरा’ की रस्म निभाएंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे राज्यपाल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रथारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गायत्री नगर से निकलेगी रथयात्रा

Jagannath Rath Yatra Raipur 2026 के तहत रथयात्रा गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर बीटीआई मैदान होते हुए शंकर जगन्नाथ चौक तक पहुंचेगी। इस दौरान श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

शाम 6 बजे मंदिर लौटेगा रथ

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 6 बजे रथयात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और “जय जगन्नाथ” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा।

Advertisement
Share This Article