Rourkela Rath Yatra Traffic Advisory : 16 और 24 जुलाई को राउरकेला में ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Advertisement
Advertisement

रथयात्रा और बाहुड़ा रथयात्रा के दौरान दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक कई मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध

राउरकेला। रथयात्रा (16 जुलाई 2026) और बाहुड़ा रथयात्रा (24 जुलाई 2026) के अवसर पर सुचारू यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राउरकेला पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार दोनों दिनों में दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

बसों के लिए रहेगा डायवर्जन

गायत्री मंदिर चौक से छेंड चौक के बीच सभी सरकारी एवं निजी बसों का संचालन बंद रहेगा। इन बसों को बिसरा चौक – हॉकी चौक – बालूघाट चौक मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं बसें गायत्री मंदिर चौक – एनआईटी – डी सूजा स्कूल – झिरपानी मार्ग का भी उपयोग कर सकेंगी।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

  • मधुसूदन चौक से अंबेडकर चौक के बीच दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • आरएमसी चौक – अंबेडकर चौक – पनपोश मार्ग पर ट्रकों और बसों की आवाजाही दोनों दिशाओं में बंद रहेगी। हालांकि दोपहिया और हल्के मोटर वाहनों को सड़क के एक ओर से चलने की अनुमति होगी।
  • रूपुटोला चौक से जलदा चौकी चौक तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

रिंग रोड पर एक तरफ से होगी आवाजाही

  • गायत्री मंदिर चौक से टेलीफोन भवन चौक तक रिंग रोड पर दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहन सड़क के एक तरफ से चल सकेंगे।
  • हाई-टेक चौक से सरना चौक तक भी रिंग रोड के एक तरफ हल्के वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।

आवश्यक सेवाओं को रहेगी छूट

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध पुलिस, अग्निशमन सेवा, एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों पर लागू नहीं होगा।

ट्रैफिक हेल्पलाइन

यातायात संबंधी सहायता या जानकारी के लिए राउरकेला पुलिस की ट्रैफिक हेल्पलाइन: 94389-15845 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement
Share This Article