हिंदूवादी नेता एवं वरिष्ठ पार्षद राजेश अग्रवाल रज्जे भैया ने वार्ड नंबर 7 की बदहाली दूर करने सीएमओ नगर पालिका गौरेलाको सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

Advertisement

सड़क-नाली, लाइट, व्यायामशाला व सामुदायिक भवन निर्माण की मांग

गौरेला, 27 मई 2026
नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 07 में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर पार्षद राजेश अग्रवाल उर्फ रज्जे भैया ने मंगलवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पत्र में वार्ड की जर्जर सड़कों, नालियों और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए 10 विकास कार्य तत्काल कराए जाने की मांग की गई है।

पार्षद राजेशअग्रवाल ने बताया कि वार्ड में कई स्थानों पर सड़कें टूटी हुई हैं और नालियां क्षतिग्रस्त होने से बारिश में जलभराव की समस्या होती है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पउवा के घर से संजय साहू के घर होते हुए खेरमाई चौक तक सीसी रोड व नाली निर्माण, मारवाड़ी मोहल्ले से फारेस्ट कॉलोनी तक नाली एवं सड़क मरम्मत, वनविभाग कॉलोनी से आमीन स्कूल तक नाली निर्माण एवं सड़क मरम्मत, मरघट गली में आमीन चौक तक नाली व सड़क निर्माण, जानकी गोरी के घर से मुख्यमार्ग तक नाली निर्माण एवं सड़क मरम्मत तथा भरत कश्यप के घर से आमीन चौक तक नाली चौड़ीकरण कराया जाए। इसके अलावा वार्ड में विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने, युवाओं के लिए व्यायाम शाला बनाने, सामाजिक आयोजनों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण और रामकृष्ण मंदिर के पास एवं महाजन साहू विशाल व तेजस्वनी स्कूल के पास गौर खनन कार्य कराने की भी मांग शामिल है।

पार्षद राजेश अग्रवाल रज्जे भैया ने कहा कि वार्ड में स्ट्रीट लाइट न होने से रात में आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही व्यायाम शाला और सामुदायिक भवन की लंबे समय से मांग की जा रही है।

पत्र क्रमांक 01 दिनांक 27 मई 2026 को जारी इस ज्ञापन में पार्षद ने CMO से आग्रह किया है कि वार्डवासियों की सुविधा के लिए उक्त सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं। वार्ड 07, गौरेला निवासी पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि कई बार मौखिक रूप से अवगत कराने के बाद भी कार्य नहीं होने पर लिखित मांग पत्र देना पड़ा।

नगर पालिका अधिकारी ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मांगों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article