रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा कोतरा रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल के पास अग्रवाल ट्रेडर्स परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 6:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने अपने परिवार के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग प्रशिक्षक ने कराया अभ्यास
शिविर में मुख्य योग प्रशिक्षक राजेश्वरी पटवा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” के अनुरूप नियमित योग करने से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ, ऊर्जावान और सक्रिय बना रहता है।
योग को जीवनशैली बनाने का संकल्प
संस्था के अध्यक्ष जेसीसीए गुलशन अग्रवाल, प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी विकास अग्रवाल और जेसी सुमन दत्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल समापन
कार्यक्रम के अंत में आयोजक टीम ने सभी सदस्यों और उनके परिवारों की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।




