Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
कोंडागांव। थाना भरण्डा में दर्ज अपराध क्रमांक 07/2026 के तहत धार्मिक भावनाओं को आहत करने एवं धार्मिक मान्यताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले की जांच में सामने आई संलिप्तता
पुलिस के अनुसार प्रकरण की विवेचना के दौरान दीपक ठाकुर और भुनेश्वरी ठाकुर की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें दिनांक 22 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
गिरफ्तार आरोपियों में
- दीपक ठाकुर, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम सोनाबल, जिला कोंडागांव
- भुनेश्वरी ठाकुर, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम सोनाबल, जिला कोंडागांव शामिल हैं।
न्यायालय में पेशी के बाद रिमांड
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।




