रिपोर्ट: अभिषेक कुमार पाण्डेय | जिला संवाददाता | बिलासपुर, छत्तीसगढ़
बिलासपुर, 14 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय स्थित वसंत विहार कॉलोनी में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रैली में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह और जोश के साथ सहभागिता की।
वरिष्ठ अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
तिरंगा रैली को एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं भी रैली में शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकले अधिकारी-कर्मचारी
रैली का शुभारंभ एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार से हुआ और यह रवीन्द्र भवन, वसंत विहार पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक मार्च किया।
रैली के माध्यम से राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और नागरिकों के कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
‘हर घर तिरंगा-हर दिल तिरंगा’ का लिया संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘हर घर तिरंगा-हर दिल तिरंगा’ के संकल्प को दोहराया। सभी ने देश के प्रति गौरव, सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।
तिरंगा रैली के आयोजन से एसईसीएल मुख्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम ने प्रतिभागियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ किया।





