GPM Congress Meeting : जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान

Advertisement
Advertisement

प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के निर्देशों को बूथ स्तर तक लागू करने पर जोर, कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने की अपील

गौरेला। जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष गज़मती भानु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण शिविर से प्राप्त निर्देशों को जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन की मजबूती और जनसंवाद पर विशेष जोर

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गज़मती भानु ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में संगठन की मजबूती, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनता के बीच निरंतर संवाद, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार तथा जनसमस्याओं को लेकर सतत संघर्ष करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इन निर्देशों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से लागू करने और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

जनता का विश्वास ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत

पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

गुलाब राज ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास जनता के अधिकारों की लड़ाई का इतिहास रहा है। कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करते हुए प्रत्येक बूथ को कांग्रेस का मजबूत आधार बनाना चाहिए।

आदिवासी, किसान, महिला और युवाओं के मुद्दों को प्राथमिकता

आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते ने कहा कि आदिवासी, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता रही है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

बादल सिंह आर्मो ने सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करने और संगठनात्मक गतिविधियों में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर से प्राप्त मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनआंदोलनों को पूरी मजबूती से सफल बनाने का आह्वान किया।

महिला शक्ति और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

मूलचंद कुशराम ने ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा किसानों, मजदूरों और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की बात कही।

मुद्रिका सर्राटी ने महिला कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया, जबकि ममता पावले ने सामाजिक न्याय और समान अवसर के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

ममता पैकरा ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता से ही संभव है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाना चाहिए।

आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का लिया संकल्प

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक का संचालन ओमप्रकाश बंका ने किया। इस अवसर पर राकेश मसीह, वीरेंद्र बघेल, हरीश रे, प्रफुल्ल प्रकाश, संतोष ठाकुर, रवि राय, अमित सोनी, कमल राठौर, गजरूप सलाम, रेखा तिवारी, जयश्री कुशराम, श्वेता मिश्रा, कामता राठौर, गिर्जरानी पोट्टम, सुनीता टिमोथी, मालती वाकरे, निलेश साहू, रियांश सोनी, शंकर कंवर, मनीष दुबे, अफसर खान, अंसार जनजानी, तेज राजपूत, उपेंद्र उइके, राजेश यादव, संतोष वर्मा, बाला प्रसाद कश्यप, रमेश मेहराम, गणपत भानु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article