GPM: तबादला हुआ पर आवास नहीं छोड़ा, अभिषेक त्रिपाठी पर विभाग की नजर

Advertisement
Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में गृह निर्माण मंडल के शासकीय आवासों को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। कई अधिकारी-कर्मचारियों के मुख्यालय परिवर्तन के आदेश त्काल प्रभाव से लागू हो चुके हैं, इसके बाद भी वे शासकीय आवास खाली नहीं कर रहे हैं।

विभागीय नियमों के अनुसार मुख्यालय बदलने पर 1 माह के भीतर आवास रिक्त करना अनिवार्य है। लेकिन आदेश लागू होने के बाद भी आवासों पर कब्जा बरकरार है।

इसी क्रम में गृह निर्माण मंडल के आवास में रह रहे अभिषेक त्रिपाठी का नाम भी सामने आया है। उनका भी मुख्यालय परिवर्तन हो चुका है, लेकिन उन्होंने अब तक आवास रिक्त नहीं किया है।

इस लापरवाही के कारण जरूरतमंद कर्मचारियों को आवास नहीं मिल पा रहा है और विभाग को राजस्व की हानि भी हो रही है।

सूत्रों के अनुसार विभाग ने ऐसे प्रकरणों को चिन्हित कर लिया है। जल्द ही नियमानुसार निष्कासन एवं पेनल किराया वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि शासकीय संपत्ति का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

Advertisement
Share This Article