डिवीशा शर्मा ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया रायगढ़ का मान, नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement

रायगढ़, 29 जून 2026। बिलासपुर स्थित बीटीसी कृषि महाविद्यालय के मंच पर आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में रायगढ़ की बाल प्रतिभा डिवीशा शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता 25 जून से 29 जून तक इनसाइट केयर फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित की गई थी, जिसमें डांस, संगीत, ड्राइंग और पेंटिंग जैसी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में हजारों बच्चों ने भाग लिया।

कथक नृत्य में दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जिंदल स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा डिवीशा शर्मा ने नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वह इससे पहले रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, कोटा और बनारस में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर कई पुरस्कार जीत चुकी हैं।

अयात नृत्य अकादमी से ले रही प्रशिक्षण

डिवीशा वर्तमान में रायगढ़ के अयात नृत्य एकेडमी में नृत्य गुरु तब्बू परवीन से कथक नृत्य की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। वे आगामी अंतरराष्ट्रीय स्तर के चक्रधर समारोह में प्रस्तुति देने की तैयारी में भी जुटी हुई हैं।

परिवार में खुशी का माहौल

डिवीशा की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

उनकी इस सफलता को रायगढ़ की उभरती सांस्कृतिक प्रतिभा के रूप में देखा जा रहा है, जो भविष्य में और बड़े मंचों पर जिले का नाम रोशन कर सकती है।

Advertisement
Share This Article