अग्रसेन चौक गौरेला में अग्रसेन द्वार और महाराज अग्रसेन की मूर्ति स्थापना की मांग, पार्षद एवं आरएसएस नेता राजेश अग्रवाल ने सीएमओ गौरेला को सौंपा ज्ञापन

By
Advertisement
Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की नगर पालिका गौरेला अंतर्गत अग्रसेन चौक को भव्य रूप देने की मांग तेज हो गई है। इस सिलसिले में वरिष्ठ भाजपा नेता, नगर पालिका गौरेला के पार्षद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता व हिंदूवादी नेता राजेश अग्रवाल उर्फ रज्जे भैया ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरेला को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में राजेश अग्रवाल ने अग्रसेन चौक गौरेला पर अग्रसेन द्वार के निर्माण और महाराज अग्रसेन जी की मूर्ति स्थापना की मांग रखी। उन्होंने कहा कि यह स्थल अग्रसेन समाज के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है। द्वार और मूर्ति की स्थापना से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि सामाजिक एकता का भी संदेश जाएगा।

इस कार्य को गति देने के लिए राजेश अग्रवाल ने अपनी पार्षद निधि से राशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को यह भी अवगत कराया कि अग्रसेन समाज के लोग निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग करने को तैयार हैं।

स्थानीय लोगों का मानना है कि RSS से जुड़े एक वरिष्ठ कार्यकर्ता और हिंदूवादी छवि के नेता द्वारा उठाई गई इस मांग को प्रशासन गंभीरता से लेगा। यदि अनुमति मिलती है तो समाज और जनप्रतिनिधि मिलकर इसे जल्द पूरा करने का संकल्प ले चुके हैं।

Advertisement
Share This Article