गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विजय दयाराम के. (IAS) ने वन विभाग के वनपाल श्री प्रकाश बंजारे को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में उत्कृष्ट कार्य
कार्यालय वन मंडलाधिकारी मरवाही वनमंडल में पदस्थ वनपाल श्री प्रकाश बंजारे को वर्ष 2026-27 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एवं पौधा तैयारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए श्री बंजारे के कार्यों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
वन मंडल के अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी बधाई
श्री प्रकाश बंजारे को मिले इस सम्मान से वन मंडल में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि पर वन मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।



