अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक सहभागिता की अपील, कलेक्टर ने किया आह्वान

Advertisement
Advertisement

बलरामपुर। 12वें International Day of Yoga के अवसर पर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।

14 से 21 जून तक चल रहे साप्ताहिक योग कार्यक्रम

कलेक्टर ने बताया कि जिले में 14 जून से 21 जून तक साप्ताहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 21 जून को पूरे जिले के शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों, पारा, मोहल्ला, टोला तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर वृहद स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य

इस वर्ष योग दिवस पर देशभर में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के साथ सामूहिक योगाभ्यास का नया कीर्तिमान स्थापित करने और Guinness World Records में स्थान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

मिस्ड कॉल देकर कराएं पंजीयन

कलेक्टर ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा विशेष पंजीयन व्यवस्था की गई है। नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर या Yoga Sangam Portal पर पंजीयन करा सकते हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों से 21 जून को आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Advertisement
Share This Article