चांदनी चौक में अचानक गिरा बिजली पोल, त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

Advertisement
Advertisement

बंडामुंडा। डी-कैबिन बस्ती के चांदनी चौक में शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब TPWODL का एक विद्युत पोल अचानक गिर गया। पोल श्री ऋषिकेश खजूर के घर के समीप गिरा, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता काजल सिन्हा ने पूर्व पार्षद प्रमिला सोना को तत्काल सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रमिला सोना ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) से संपर्क कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया।

त्वरित कार्रवाई से टली दुर्घटना

प्रमिला सोना स्वयं मौके पर पहुंचीं और विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई। बिजली विभाग की टीम ने बिना देरी किए क्षतिग्रस्त पोल को हटाया और उसकी जगह नया विद्युत पोल स्थापित कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बिजली आपूर्ति भी जल्द सामान्य कर दी गई।

स्थानीय लोगों ने जताया आभार

क्षेत्रवासियों ने समय रहते पहल करने के लिए प्रमिला सोना, काजल सिन्हा और बिजली विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि त्वरित समन्वय और सक्रियता के कारण एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

Advertisement
Share This Article