ब्रेकिंग न्यूज़ | बिलासपुर खपरगंज हिंसा मामले का मुख्य आरोपी सोहेल खान गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

नागपुर से पुलिस ने दबोचा, एसपी रजनीश सिंह ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी सोहेल खान को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने सोहेल खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस टीम ने आरोपी को नागपुर से पकड़ा और अब उसे बिलासपुर लाकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खपरगंज क्षेत्र में हुई हिंसा की घटना के बाद से पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी के नागपुर में होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

Advertisement
Share This Article