Balrampur news : युवक ने किशोरी को शादी करने के लिए दबाव बनाया तो फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Advertisement

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत करवा गांव के युवक ने किशोरी को शादी करने के लिए दबाव बनाया तो किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि ग्राम करवा निवासी 18 वर्षीय रामकेवल गोड़ पिता बसंत टेकाम ने चिलमाकला गांव की किशोरी को शादी करने के लिए दबाव बनाया तो किशोरी ने एक सुसाइड नोट लिखकर बीती दरम्यानी रात्रि घर के म्यार पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन सुबह म्यार पर लाश देख दंग रह गए। पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंचकर मर्ग कायम कर पंचनामा पश्चात लाश को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *