सहायक उप निरीक्षक प्रभाकर नाथ साहू हुए सेवानिवृत्त

Advertisement

प्रभारी एसपी मोनिका ठाकुर की उपस्थिति में कोरिया पुलिस ने रक्षित केंद्र के कॉन्फ्रेंस हॉल में दी भावभीनी विदाई


जिला पुलिस बल कोरिया छत्तीसगढ़ के सहायक उप निरीक्षक प्रभाकर नाथ साहू दिनांक 30 जून 2024 को अपनी अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हो गए है। इस हेतु प्रभारी पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देश पर आज 01 जुलाई को रक्षित केंद्र बैकुंठपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

श्री प्रभाकर नाथ साहू दिनांक 04 नवम्बर 1990 को भर्ती होकर पुलिस में अपनी सेवाएं दें रहे थे। लगभग 34 वर्षो की अपनी सेवा अवधि में वह अविभाजित जिला सरगुजा एवं जिला कोरिया के थाना बैकुंठपुर, अंबिकापुर, भटगांव, केल्हारी, मनेन्द्रगढ़, कोटाडोल, पटना, चिरमिरी एवं सोनहत में पदस्थ रहे है एवं वर्तमान में चौकी प्रभारी रामगढ़ के रूप में ड्यूटी कर रहे थे।

कार्यक्रम में श्री प्रभाकर नाथ साहू के साथ कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी यादें ताजा की। श्री साहू ने भी अपने विभाग में कार्य के दौरान अपनी खट्टी – मीठी यादें बताई और अनुभव साझा किये।

प्रभारी एसपी कोरिया ने सहायक उप निरीक्षक प्रभाकर नाथ साहू को शॉल, श्रीफल, उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टॉफ द्वारा सेवानिवृत होने पर उनके देय स्वत्वों जैसे अवकाश नगदीकरण, परिवार कल्याण निधि, समूह बीमा योजना, डीपीएफ फाइनल पेमेंट एवं उपादान की राशि सहित सम्पूर्ण भुगतान करने की कार्यवाही कर दिया गया है। कार्यक्रम के अंत में श्री साहू को पुलिस वाहन में उन्हें बैकुंठपुर के मुख्य चौक से होते हुए उनके शासकीय क्वाटर तक छोड़ा गया एवं ससम्मान विदाई दी गई है।

इस उपलक्ष्य में जिले के उप पुलिस अधीक्षक श्याम लाल मधुकर, जे.पी.भारतेन्दु, नेलशन कुजूर, राजेश साहू, रक्षित निरीक्षक, थाना अजाक, महिला परामर्श केंद्र, यातायात प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी समेत जिले के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *