IPL के बीच क्रिस गेल ने खरीदी टीम, जानें किस टूर्नामेंट में मचाएगी धमाल ?

By
Advertisement
Advertisement

Chris Gayle Buys a Team: वर्ल्ड क्रिकेट में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल अब नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं. उन्होंने यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) में एक टीम की ओनरशिप हासिल की है. ETPL ने ‘ग्लासगो मुगाफियंस’ के नाम से एक नई टीम का ऐलान किया है. जिसकी मालकिन तानशा बत्रा हैं, जबकि वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल इसके को-ओनर और ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बने हैं. यह फ्रैंचाइजी स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करेगी.

क्रिस गेल ने क्या कहा?
इस नई पारी को शुरू करने से पहले क्रिस गेल ने कहा, ‘ग्लासगो मुगाफियंस के को-ओनर की भूमिका निभाना मेरे लिए एक रोमांचक नया अध्याय है. ETPL पहले से ही दुनिया भर में धूम मचा रही है, और दुनिया भर की फ्रैंचाइजी लीग में खेलने के अनुभव के आधार पर, मुझे पूरा भरोसा है कि यह कुछ बहुत ही खास होने वाला है’.

उन्होंने ये भी कहा, ‘यूरोप क्रिकेट का अंतिम मोर्चा है, और ETPL में स्थानीय टैलेंट को सामने लाने और भविष्य के ऐसे हीरो तैयार करने की क्षमता है जो इस क्षेत्र में खेल को और मजबूत करेंगे. मैं इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता.’

ETPL क्या है?
ETPL यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग का शॉर्ट फॉर्म है. ये यूरोप की पहली ICC से मान्यता प्राप्त T20 फ्रैंचाइजी प्रतियोगिता है. इस लीग में को कुल 6 टीमें – ग्लासगो, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रॉटरडैम भाग लेंगी. ETPL का पहला एडिशन 26 अगस्त से 20 सितंबर, 2026 तक होना तय है. जिसमें कुल 33 मैच खेले जाएंगे. बता दें कि इस यूरोपी लीग को क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के साथ साझेदारी में विकसित किया जा रहा है.

ETPL के को-ओनर अभिषेक बच्चन
ETPL के को-ओनर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन हैं. उन्होंने ग्लासगो फ्रेंचाइजी के बारे में बात करते हुए, ‘हमें इस सफर में मुगाफी ग्रुप और क्रिस गेल का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. यूरोप क्रिकेट के लिए सबसे रोमांचक नए क्षेत्रों में से एक है. ये एक ऐसा क्षेत्र जो खेल संस्कृति, विविधता और अनछुपी संभावनाओं से भरा है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘ETPL के साथ, हम सिर्फ एक लीग नहीं बना रहे हैं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं जो टैलेंट को सामने ला सकता है और यूरोप को इस वैश्विक खेल के एक शक्तिशाली नए केंद्र के रूप में स्थापित कर सकता है.’

ETPL में अन्य दिग्गज क्रिकेटर
ETPL से जुड़ने वाले क्रिस गेल पहले दिग्गज क्रिकेटर नहीं है. इससे पहले भी कई स्टार क्रिकेटर इस लीग से जुड़ चुके हैं. जैसे एम्स्टर्डम टीम को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज स्टीव वॉ और हॉकी स्टार जेमी ड्वायर का समर्थन प्राप्त है, जबकि मिचेल मार्श टीम के कप्तान हैं.

इसके अलावा बेलफास्ट टीम के सह-मालिक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं, जबकि एडिनबर्ग टीम का नेतृत्व न्यूजीलैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी काइल मिल्स और नाथन मैकुलम कर रहे हैं, और मिचेल सेंटनर टीम के कप्तान हैं.

Advertisement
Share This Article