बच्चों में शिक्षा के साथ साथ व्यक्तित्व और चरित्र विकास की भी है आवश्कता- डा. हुरिया

2 Min Read

लिटिल पर्ल एवं ज्ञानपथ स्कूल का वार्षिक समारोह में नृत्य और संगीत में बच्चों में दिखाई अपनी प्रतिभा

चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संघ (सर्वो) चक्रधरपुर मंडल द्वारा संचालित लिटिल पर्ल स्कूल एवं ज्ञानपथ स्कूल का वार्षिक समारोह बाक्सेस ऑफ इमोशन 2025-26 का आयोजन रेलवे के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित किया गया।

समारोह का उद्घाटन सर्वो की अक्ष्यक्षा डा. निक्की हुरिया ने विधिवत दीप प्रज्जलन कर किया। इस अवसर पर सर्वो की सचिव भारती मीणा, लोपमुद्रा मिश्र, स्कूल प्रभारी अदिति रंजन, अनुभा वर्मा, स्कू ल की प्राचार्या ओल्गा बोस, उप प्राचार्या तनूजा शुक्ला सहित सर्वो की अन्य सदस्याएं, रेलवे के अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डा. निक्की हुरिया ने कहा कि लिटिल पर्ल स्कूल के बच्चे काफी होनहार है। उन्होंने बच्चों को अच्छी पढ़ाई करने एवं मौजूदा दौर में शिक्षा के साथ साथ व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र गठन पर जोर दिया। उन्होंने बेहतर कार्यक्रम में लिए सर्वो की सभी सदस्याओं एवं स्कूल की शिक्षक शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

समारोह विभिन्न कक्षाओं एवं वर्ग के बच्चों के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तूति दी गई। मुख्य रुप से आदिवासी लोक संगीत व नृत्य, हरियाणवी नृत्य, बाक्सेस आफ इमोशन, पंजाबी आदि नृत्य में बच्चों ने अपनी प्रतिभा  बिखेरी।

एकेडमिक ईयर 2025-26 के सभी कक्षाओं के बच्चे हुए सम्मानित
कक्षा यूकेजी ए  प्रथम देवांश चौधरी, द्वितीय पल्लवी कुमारी और तृतीय अरसा फातीमा  कक्षा यूकेजी बी- हर्षिता महतो, अनुश्री दुराई, प्रसून तिर्की कक्षा यूकेजी सी- निशांत र्मूमू, माहीरा मेहरीन, एन ललिता प्रसन्ना।
कक्षा यूकेजी डी- अंजली वर्मा, भूमिका कुमारी, प्रिंसी राज,
यूकेजी ई- अनुश्री गुप्ता, चिरंजीव महतो और धर्म सिंह सूंडी
शामिल हैं।  ज्ञानपथ स्कूल प्रथम – मुस्कान प्रधान, आरोही बार्ला, कृतिका प्रधान को मुख्य अतिथि डा. निक्की हुरिया एवं अन्य सदस्याओं के द्वारा सम्मानित किया गया।

TAGGED:
Share This Article