रायगढ़ में सर्व आदिवासी समाज की जिला कार्यकारिणी का गठन, सुनील मिंज बने अध्यक्ष

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़, 26 फरवरी। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की प्रांतीय इकाई के निर्देशानुसार बुधवार को कंवर भवन, बोईरदादर में रायगढ़ जिले की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के 50 से अधिक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रांतीय पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी तथा जिला इकाई के गठन की प्रक्रिया पूरी कराई।



बैठक की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर और रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद प्रांतीय पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक इनोसेंट कुजूर ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष यशवंत राज सिंह ने की।



नवगठित जिला कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन/मनोनयन किया गया —

  • अध्यक्ष : सुनील मिंज
  • उपाध्यक्ष : श्रीमती तेरेसा केरकेट्टा, गजेंद्र सिंह, सियाराम पैंकरा
  • सचिव : विजय कुमार तिर्की
  • कोषाध्यक्ष : लक्ष्मण सिंह सिदार
  • सह सचिव : एलेरियुस कुजूर, मार्टिन टोप्पो, सुलोचना राठिया, जालंधर पैंकरा
  • जिला युवा अध्यक्ष : नवीन कुमार सिदार
  • जिला अध्यक्ष (महिला प्रभाग) : श्रीमती चम्पी राठिया

नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त हुई।

Advertisement
Share This Article