अभिषेक कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़
राष्ट्रकवि दिनकर के साहित्य में राष्ट्रप्रेम और जनचेतना को किया गया याद, कवि-कवयित्रियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
बिलासपुर, 23 सितंबर 2026। रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर की ओर से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। 21 सितंबर को आयोजित इस साहित्यिक कार्यक्रम में रेलवे और बिलासपुर अंचल के करीब 50 साहित्यकारों एवं साहित्यप्रेमियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान 30 से अधिक कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया।
साहित्यकारों ने दिनकर के योगदान को किया याद
कार्यक्रम में राष्ट्रकवि दिनकर के व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके साहित्य में दिखाई देने वाले राष्ट्रप्रेम, जनचेतना और मानवीय संवेदनाओं के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित किया।
काव्य गोष्ठी में शामिल कवियों ने देश, समाज, मानवीय रिश्तों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। काव्य पाठ के दौरान साहित्यप्रेमियों ने भी रचनाओं का आनंद लिया।
विनय कुमार पाठक रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय कुमार पाठक, भूतपूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद्र कुमार मेश्राम, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पीयूष गुप्ता, अध्यक्ष, रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर ने की।
कवियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ करने वाले सभी कवि एवं कवयित्रियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रेलवे तथा बिलासपुर अंचल के अनेक साहित्यकारों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर रामकुमार श्रीवास ‘पलास’, रमेश कुमार श्रीवास, राजेश कुमार सोनार, संतोष कुमार मिरी ‘हेम’, राकेश कुमार, प्रदीप्त किशोर पंडा, गुलशन कुमार खम्हारी, अर्जुन कुमार, हर्षल नागदेवते, प्रियंका फाटक, प्रियंका फुलझेले, नादिर अहमद खान, शरद यादव ‘अक्स’, सुरेश पैगवार, सोमप्रभा तिवारी, वीरेंद्र दास, विजय गुप्ता, जलेश्वरी वस्त्रकार, चित्ररेखा श्रीवास, अंतिमा पांडेय, अविनाश पांडेय, निशांत कुमार, अभिषेक रंजन ‘चुन्नू’, जगतारण डहरे, राकेश कुमार श्रीवास, रामरतन नई, यशवंत गुप्ता, विजय कुमार चौकसे, आरके बेहरा, मनीष जैन, अतुल मिश्रा, लखन लाल निषाद, किशोर कुमार, निशांत विश्वकर्मा, नंदलाल श्रीवास और अभिषेक कुमार पाण्डेय सहित अन्य कवि-कवयित्रियां उपस्थित रहे।
सुजेश शर्मा ने किया समन्वय, सुरेश पैगवार ने संभाला मंच
कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी सुजेश कुमार शर्मा ने निभाई, जबकि मंच संचालन सुरेश पैगवार ने किया। साहित्यिक आयोजन में रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के साहित्यप्रेमियों की भी सहभागिता रही।
कार्यक्रम के समापन पर रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर के सहायक सचिव कमलेश कुमार ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कवियों, साहित्यप्रेमियों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।


