गोवा में किस्ना डायमंड का पहला एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च, केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाईक ने किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement

पणजी में हरि कृष्ण ग्रुप की नई पहल, ग्राहकों के लिए लॉन्च ऑफर के साथ सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित

पणजी, गोवा। विश्वस्तरीय डायमंड एवं गोल्ड ज्वैलरी ब्रांड किस्ना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने गोवा में अपने पहले एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत की है। पणजी में फिदाल्गो होटल के समीप और जुंटा हाउस के सामने स्थित शोरूम का उद्घाटन केंद्रीय बिजली एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाईक की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर हरि कृष्ण ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया सहित कंपनी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ग्राहकों के लिए शुरुआती ऑफर

शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। इसके तहत डायमंड ज्वैलरी की मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक और गोल्ड ज्वैलरी की मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

कंपनी के अनुसार ग्राहक पुराने सोने को एक्सचेंज कर डायमंड ज्वैलरी की खरीद पर 105 प्रतिशत तक वैल्यू का लाभ भी उठा सकते हैं। इसके अलावा शुरुआती 50 ग्राहकों को मुफ्त चांदी का सिक्का देने की घोषणा की गई है।

‘हर घर किस्ना’ विजन की दिशा में कदम

हरि कृष्ण ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि गोवा में प्रवेश कंपनी की रिटेल विस्तार यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उनका कहना है कि कंपनी गुणवत्तापूर्ण डायमंड ज्वैलरी और भरोसेमंद रिटेल अनुभव को अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नए बाजारों में विस्तार कर रही है।

उन्होंने कहा कि गोवा में शोरूम की शुरुआत कंपनी के ‘हर घर किस्ना’ विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

त्योहारों के सीजन को देखते हुए नई रेंज

किस्ना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा कि गोवा में शोरूम की शुरुआत कंपनी की बढ़ती रिटेल उपस्थिति में एक नया अध्याय है। त्योहारों के मौसम को देखते हुए ग्राहकों के लिए आधुनिक डिजाइन और ज्वैलरी की नई रेंज उपलब्ध कराई जा रही है।

स्थानीय पार्टनर ने जताई खुशी

किस्ना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर सुधेंदु गोकुलदास कार्पे ने कहा कि गोवा में किस्ना की डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी उपलब्ध कराने को लेकर वे उत्साहित हैं। उन्होंने पणजी में ग्राहकों को बेहतर ज्वैलरी खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।

सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा लॉन्च

शोरूम लॉन्च के अवसर पर कंपनी की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण के साथ स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में सफाई अभियान और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

पणजी में नए शोरूम की शुरुआत के साथ किस्ना ने गोवा के ज्वैलरी बाजार में अपनी रिटेल उपस्थिति दर्ज कराई है।

रिपोर्ट: करण समर्थ, आईएनएन भारत मुंबई-गोवा

Advertisement
Share This Article