Raigarh Crime : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, ‘अभियान संवेदना’ के तहत रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisement
Advertisement

महिला थाना और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिला थाना और सिटी कोतवाली पुलिस ने संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

निर्माणाधीन मकान में घटना की मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस को दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में नाबालिग बालिका के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पूछताछ के लिए थाना लाई। इसके बाद 11 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

शिकायत के आधार पर महिला थाना में आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी (38 वर्ष), निवासी दरोगा पारा, बुढ़मई मंदिर के पास के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

संवेदनशीलता से की जा रही है विवेचना

पुलिस ने बताया कि प्रकरण के सभी पहलुओं की संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है। कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, एएसआई परमेश्वर गुप्ता एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement
Share This Article