सीबीएसई 12वीं में केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर का शानदार प्रदर्शन, राजीव कुमार राय बने साइंस टॉपर

Advertisement

कॉमर्स में आदित्य अनुराग ने 92 प्रतिशत अंक के साथ हासिल किया पहला स्थान

चक्रधरपुर। सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा सत्र 2025-26 का परिणाम जारी होने के बाद केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर के विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेहतर परिणाम हासिल किए हैं।

साइंस संकाय में राजीव कुमार राय ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अंजली कुमारी 89.6 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं नेहा सोय ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

मानस कुमार साव 85.8 प्रतिशत अंक के साथ चौथे और कस्तुरिका महंता 85.6 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

कॉमर्स में आदित्य अनुराग ने किया टॉप

कॉमर्स संकाय में आदित्य अनुराग ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रुपाली प्रधान और अब्रो चक्रवर्ती ने 90.2 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।

संस्कृत साव 87.6 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। हर्षित मिश्रा ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। वहीं ईशा गुप्ता और प्रिसा निधि गुप्ता ने 85 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य और शिक्षकों ने दी बधाई

विद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ हांसदा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share This Article