सीबीएसई 12वीं परीक्षा में बीएनआर स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आदर्श साव बने साइंस टॉपर

Advertisement

कॉमर्स में सानिया घोष और आर्ट्स में अमृता कुमारी ने हासिल किया पहला स्थान

चक्रधरपुर। सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम में बीएनआर स्कूल (रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

साइंस संकाय में आदर्श साव ने 447 अंक हासिल कर 89.4 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं शकीरा फातिमा 425 अंक यानी 85 प्रतिशत के साथ दूसरे और सायन मुखर्जी 422 अंक यानी 84.4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कॉमर्स में सानिया घोष ने मारी बाजी

कॉमर्स संकाय में सानिया घोष ने 438 अंक प्राप्त कर 87 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। शेखर प्रधान 386 अंक यानी 77.2 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मीनाल हासना ने 381 अंक प्राप्त कर 76.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

आर्ट्स में अमृता कुमारी बनीं टॉपर

आर्ट्स संकाय में अमृता कुमारी ने 435 अंक हासिल कर 87 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। मुस्कान कुमारी ने 394 अंक यानी 78 प्रतिशत के साथ दूसरा और ईशिका माझी ने 368 अंक यानी 73 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्कूल का रिजल्ट रहा 86.73 प्रतिशत

बीएनआर स्कूल से इस वर्ष कुल 98 छात्र-छात्राएं सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 85 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। स्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 86.73 प्रतिशत रहा।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share This Article