रंगारंग कार्यक्रम के बीच छात्राओं ने ली शपथ, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
चक्रधरपुर। कारमेल स्कूल चक्रधरपुर में बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बाल संसद और ईको क्लब का गठन समारोहपूर्वक किया गया। स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न जिम्मेदारियों की शपथ ली।
कार्यक्रम में कारमेल स्कूल की सचिव सिस्टर शांतिबेला लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं कारमेल बालिका मध्य विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर फ्रांसिस्का, बालक विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर उर्सला, प्रभारी प्राचार्या सिस्टर वलेरिया सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गैर-शिक्षकीय कर्मचारी मौजूद रहे।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छात्राओं को जोड़ने की पहल
विद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाल संसद का गठन किया गया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारियों से परिचित कराना है।
बाल संसद गठन के बाद सभी मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। सत्र 2026-27 के लिए शिल्पी बारजो को प्रधानमंत्री और जानसी बानरा को उप प्रधानमंत्री चुना गया।

इन छात्राओं को मिली विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी
अनुशासन मंत्री के रूप में रुपाली कुमारी और सलोनी सोय को जिम्मेदारी दी गई। शिक्षा मंत्री के पद पर सीता गागराई और दिव्या कुश नियुक्त हुईं। सांस्कृतिक मंत्री अंजली कांडेयांग और कोयल सतकर्मकार बनीं।
खेल मंत्री के रूप में लक्ष्मी और आयुषी मेलगांडी, स्वास्थ्य मंत्री के रूप में खुशी प्रिया बोदरा और दीपिका महतो को दायित्व मिला। जल एवं खाद्य मंत्री सृष्टि अनुष्का कुजूर और निशा महतो बनाई गईं।

बागवानी मंत्री के तौर पर सिफा सलगे टुडू और सोनम सामड, जबकि विद्युत मंत्री के रूप में सुखमति पूर्ति और अन्नेसा हांसदा को जिम्मेदारी दी गई। सफाई मंत्री के रूप में साक्षी कुमारी और निकिता महतो का चयन किया गया।
पूनम कुमारी बनीं ईको क्लब की प्रधान
समारोह में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ईको क्लब का भी गठन किया गया। क्लब की प्रधान पूनम कुमारी को बनाया गया।
ईको क्लब में आलिया परवीन, विनीता बोदरा, मीनाक्षी तिवारी, मनताशा परवीन, नितिमा जामुदा, दीपिका तांती, अनुष्का पुर्ति, रश्मि तांती और राबिया नाज को सदस्य बनाया गया। सभी छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए सामूहिक शपथ ली।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और गुलदस्ता भेंट कर की गई।
