“रायपुर में सनसनीखेज फायरिंग: जीजा ने दो सालियों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत, दूसरी गंभीर”

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में मंगलवार देर रात गोलीबारी की बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी ही दो सालियों पर लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जीजा ने घरेलू विवाद के चलते अपनी दो सालियों को निशाना बनाते हुए लगातार गोलियां चलाईं। घटना इतनी तेज और अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

एक युवती की मौके पर मौत, दूसरी की हालत नाजुक

फायरिंग में गीतांजलि नाम की युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्गेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

YouTube thumbnailYouTube icon

Advertisement
Share This Article