96% अंक लाकर लाविका पाड़िया बनीं जिला टॉपर, संत जेवियर स्कूल पोटका में हुआ सम्मान

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर। संत जेवियर स्कूल पोटका की कक्षा 12वीं कॉमर्स की छात्रा लाविका पाड़िया ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन में भी खुशी का माहौल है।

स्कूल में सम्मान समारोह, प्राचार्य ने दी बधाई

लाविका की सफलता पर मंगलवार को स्कूल में सादे समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। स्कूल के प्राचार्य एस. पुथुमय राज ने लाविका को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लाविका की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

शिक्षकों और माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

इस अवसर पर सिस्टर कृपा ने भी लाविका और उनके माता-पिता को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लाविका ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अपने परिवार को दिया।

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर देश सेवा का लक्ष्य

लाविका पाड़िया ने बताया कि उनका लक्ष्य भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर देश की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

Advertisement
Share This Article