Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
गौतम बंजारे @ सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिले के डोंगरीपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां भतीजे तुलसी दास ने अपने ही चाचा के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस निर्मम हमले में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मृतकों में आरोपी का चाचा, दादी और 3 साल का मासूम बच्चा शामिल हैं। घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। डोंगरीपाली पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।



