रायगढ़: पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से हमला, परिवार के तीन लोगों की मौत

By
Advertisement


रायगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के झाल गांव में मंगलवार को एक ही परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। घरेलू विवाद और पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल फैल गया।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी हत्या के बाद भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने और घटना की जांच में जुटी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Share This Article