27 फरवरी से सजेगा सरस स्वदेशी मेला : 380 स्टॉल, देशभर के उत्पाद और रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम

By
Advertisement
Advertisement

सुंदरगढ़। जिले में इस महीने से एक बड़ा राष्ट्रीय आयोजन शुरू होने जा रहा है। जिला प्रशासन और ओडिशा सरकार के पंचायती राज एवं पेयजल विभाग की संयुक्त पहल से सरस स्वदेशी मेला का आयोजन 27 फरवरी से 9 मार्च तक किया जाएगा। यह मेला राउरकेला के सेक्टर-13 स्थित मिलन मैदान में लगेगा।

कलेक्टर डॉ. शुभंकर महापात्र ने पत्रकारों को बताया कि मेले में करीब 380 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां देशभर के स्वयं सहायता समूह और उत्पादक अपने पारंपरिक व हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित और बिक्री करेंगे।

देश के अलग-अलग राज्यों की खास झलक

मेले में विभिन्न राज्यों की विशिष्ट वस्तुएं आकर्षण बनेंगी —

  • उत्तर प्रदेश के लोहे के शिल्प उत्पाद
  • असम व त्रिपुरा के बेंत-बांस सामान
  • कश्मीर के ऊनी वस्त्र
  • पश्चिम बंगाल के जूट उत्पाद

वहीं ओडिशा के पारंपरिक उत्पादों को विशेष स्थान दिया जाएगा, जिनमें टेराकोटा कला, आदिवासी आभूषण, केंदुझारी फूलों के गुलदस्ते और मसाले शामिल रहेंगे।

हर शाम सांस्कृतिक संध्या

मेले को सिर्फ व्यापारिक मंच ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक उत्सव के रूप में भी तैयार किया गया है। आयोजन के दौरान प्रतिदिन संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे दर्शकों को मनोरंजन के साथ परंपरा का अनुभव भी मिलेगा।

पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त दीना दस्तगीर, जिला परिषद के मुख्य विकास अधिकारी सुरंजन साहू और डिप्टी जिला मजिस्ट्रेट विजय नायक भी मौजूद रहे।


Advertisement
Share This Article