सेवानिवृत कर्मी अपने बहुमूल्य धनराशि का सही तरीके से निवेश करें: डीआरएम

डिजिटल स्कैम से बचें किसी के साथ ओटीपी शेयर न करें
चक्रधरपुर मंडल के 28 सेवानिवृत कर्मियों को दी गई विदाई
चक्रधरपुर । सेवानिवृत कर्मियों के सुखद , स्वास्थ्य जीवन और उनकी धनराशि को सुरक्षित करने के लिए रेलवे हर संभव प्रयास कर रही है। आज 28 रेलकर्मी रेलवे में अपनी लंबी सेवा प्रदान करने के बाद हमसे बिछड़ रहें है। उनकी सुखद और स्वास्थ्य सेवानिवृत जीवन की कामना करता हूं। यह बातें शुक्रवार को महात्मागांधी सभागार में 28 सेवानिवृत रेलकर्मियों की विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा। उन्होंनेकहा कि रेलवे के सेवानिवृत कर्मी हमेशा हमारे साथ जुड़े रहेंगे।

सेवानिवृत कर्मियों की धनराशि सुरक्षित करने के लिए रेलवे हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए बैंकों के माध्यम से सेवानिवत कर्मियों की धनराशि को सही और सुरक्षित जगह में निवेश कराने के लिए बैंकों के अधिकारियों के माध्यम से तरह तरह की लाभकारी निवेश योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृतकर्मी अपनी जीवन पत्नी बच्चों एवं परिवार के साथ खुशियों के साथ बिताएं।

हुरिया ने कर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर सिनियर डीपीओ डा. ऋषभ सिन्हा, एडीएफएम पारुल सिंह ने भी सेवानिवृत कर्मियों को अपनी सेवा और ज्ञान का आसपास के स्कूलों के बच्चों के साथ साझा करने एवं समाज सेवा जुड़ कर जीवन को खुशहाल बनाने की सलाह दी।

इस अवसर पर एपीओ पी जोतेश्वर राव ,चक्रधरपुर के मुख्य कल्याण निरीक्षण वी राघव, झारसुगुड़ा कल्याण निरीक्षक डी एस पाढ़ी ने भी सेवानिवृत कर्मियों को सेवानिवृत से जुड़ी शारीरिक ,मानसिक और आर्थिक सावधानियों के बारे में सलाह साझा किया।
इस अवसर पर लेखा विभाग, कार्मिक, कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। रेलवे की ओर से सेवानिवृत कर्मियों को पीपीओ बुक, पास, धनराशि का चेक, मेडिकल कार्ड सहित अन्य कागजात सौंपे गए। कार्यक्रम के पूर्व कार्मिक विभाग की ओर से मुख्य अतिथि डीआरएम तरुण का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।




